खाकी




supercopraksa.blogspot.com
खाकी  
 _____शब्द आते ही मन में पुलिस की वर्दी की याद आती है।
क्यू की ये शब्द पुलिस से जुड़ा हुआ है।
एक पुलिस कर्मी के जीवन में खाकी का बहुत महत्व है।
और वो महत्व वो खाकी पहनने वाला ही जान सकता है।
एक पुलिस कर्मी जीवन पर्यन्त खाकी की आन बान शान के लिए कार्य करता है। और जनता और न्याय के रक्षण के लिए भाग दौड़ करता रहता है।
लेकिन इस भागदौड़ के समय उसकी परिवार और समाज , मित्रों,और बच्चो से दूरी बन जाती है। और कभी कभी ये दूरी दुख और तकलीफों का कारण बन जाती है।
क्यों की एक पुलिस कर्मी के सर पर इतना काम का बोझ होता है वो इस बोझ को कभी हल्का कर ही नही पाता है।
क्यू की पुलिस की कार्यप्रणाली इतनी लंबी है की एक इंसान को अनेकों काम और तरह तरह की ड्यूटी करनी पड़ती है। 
दूसरे विभाग होने के बावजूद उन विभागो के कई कार्य पुलिस पर थोपे जाते है।और कई बार किसी के कार्य को पुलिस को करना पड़ता है और उसका नुकसान भी पुलिस ही उठाती है। ये 100% सच्चाई है।
जैसे _खनिज विभाग होते हुए भी बजरी खनन, पत्थर खनन और अवैध खनन की  खनिज विभाग कार्यवाही नही करता है और लोग शिकायत करते है तो पुलिस जाती है मौके पर और कार्यवाही करती है। आखिर क्यों । उस कार्यवाही में कभी कभी इतनी बड़ी राजनीती हो जाती है की कई निर्दोष कर्मचारियों को उसका खामियाजा भुगतना पड़ता है। उनको सस्पेंड, ट्रांसफर, विभागीय जांच,वगैरा फालतू के परपंच से परेशान होना पड़ता है।उनका साथ कोई नही देता है।
आखिर क्यों विभाग होते हुए भी पुलिस को तकलीफे उठानी पड़ती है।
ऐसे कई विभाग है ये सिर्फ एक उदाहरण है।इसके आलावा आबकारी विभाग, वन विभाग, और कई ऐसे विभाग है जिनके कई कार्य पुलिस करती है।
और कई बार समय पर छुट्टी नही मिलने से भी इंसान मानसिक रूप से तनाव में रहता है।
फिर उस मानसिक तनाव से कर्मचारी इतना परेशान रहता है की वो परिवार से ढंग से बात नही कर पाता है। कई बार उसकी मजबूरी को परिवार भी नही समझता है । तो चिड़चिड़ापन और मानसिक बीमारी का शिकार हो जाता है।
आखिर उस खाकी की क्या गलती क्या अपराध है उसका की बेवजह उसको मानसिक तनाव जेलना पड़ता है। क्यों।
कई बार इस तनाव की वजह से ज़िंदगी थम जाती है। कई लोग आत्महत्या को गले लगा लेते है। आखिर क्यों उनको कोई नही समझता है।
आखिर क्या करे ऐसा जो मानसिक तनाव से मुक्ति हो सकते।
प्लीज comment जरूर करे और बताए ।
में खाकी की बहुत इज्जत करता हु, सर्दी गर्मी बरसात, महामारी, और विकट परिस्थितियों में भी ये खाकी अपना कर्तव्य निभाती है। तो क्या  हमारा कर्तव्य नहीं बनता की उनका साथ दे उनकी तकलीफों का हिस्सा बने उनका सहयोग करे उनका आदर करे,उनका सम्मान करे।
पुलिस हमारे लिए हमेशा तत्पर और तैयार रहती है । सोचो अगर 1 घंटे के लिए पुलिस नही हो तो क्या होगा , क्या स्थिति होगी,क्या होगा हमारा । तो पुलिस का सम्मान करे ।
पुलिस की वजह से ही आज देश में शांति का माहोल है। 
देश की आंतरिक सुरक्षा का जिम्मा पुलिस के पास है ।
पुलिस की वजह से अपराधियों में भय है।
हम पुलिस का तन मन से आदर करते है।
Note-ये लेख मन की भावना से लिखा गया है।इसका किसी वयक्ति विशेष ,किसी विभाग, किसी घटना,या किसी चीज़ से  और किसी से कोई लेना देना नही है। इस लेख द्वार  किसी की भावनाओ को ठेस पहुंचाना हमारा ध्येय नही है।
जय जवान, जय किसान
मेरा देश महान
जय हिन्द
"_____________________________________"
Corona महामारी में पुलिस का सहयोग करे।                                  supercopraksa.blogspot.com
पुलिस के आदेश की पालना करे।⤵️
                                                        supercopraksa.blogspot.com


Blogger ⤵️



Comments

Popular posts from this blog

भीष्म पितामह की जीवनी / सुविचार

एक कैदी का जीवन