ज़िंदगी के 21 मूल मंत्र और जीवन की कुछ योग्य बाते
✍️हमारे जीवन में कर्म और धर्म का बहुत महत्व है।
और जीवन भर एक इंसान कर्म करता रहता है। चाहे वो अच्छे कर्म करे या बुरे वो उस इन्सान पर निर्भर करता है।
और बात करे धर्म की तो इंसान जात पात और धरती पर बनाए गए धर्मो के बीच एक दूसरे के प्रति घर्णा भाव भर कर जीवन भर चलता रहता है। और एक दूसरे को नीचा दिखाना चाहते हैं। और इन्ही में से कुछ ऐसे भी लोग है जो जात पात और धर्मो को ना मान कर । एक ही धर्म को मानता है। वो धर्म होता है इंसान में मानवता ओर इंसानियत को ही धर्म मानते है और मानना भी चाहिए।
जीवनभर इंसान पैसे के पीछे भागता रहता है। और जरूरी भी है क्यू की परिवार पालने के लिए आज के वक्त में पैसा भी आवश्यक है।
लेकिन पैसों के पीछे भागते भागते कही आप अपने धर्म को नही भूल।जाओ।आप मानवता और इंसानियत को नही भूल जाओ। क्यू घर में जिसके कमाने से पूरे परिवार का पेट भरता है। अगर वो इंसान अपना कर्म करते समय अन्याय, अनीति,दुर्भावना ,किसी दूसरे का हक छनकर कमाना, या किसी का नुकसान करके खुद का फायदा करना, या गलत तरीके से अर्जित किया हुआ धन जिससे वो अपने परिवार को पालता है। उस कर्म का दोष पूरा परिवार नही भुगतता है। हा परिवार परेशान हो सकता है पर उस गलत कर्म का दंड तो गलत करने वाले को ही भुगतना है।
और अगर कोई ये सोच रहा है मेरा कोई कुछ नही बिगाड सकता तो उनको कहना चाहता हु, वक्त जब न्याय करता है तो शूरवीर भी वक्त के आगे झुक जाते है।
वक्त हर इंसान की आंखे खोल देता है।
इसलिए आप मेहनत करो , अच्छे कर्म करो, इसानियत को भूलो मत, और काम जैसा भी हो काम छोटा हो या मोटा काम करने में कभी शर्म मत करना ।
शर्म वो करता है जो अपराध करता है, को चोरी करता है,जो अन्याय का साथ देता है।
काम में किस प्रकार की शर्म ,काम हमेशा सर उठा कर करो।
अनीति और अन्याय के सामने झुको मत ,उनका सामना करो।
उनका विरोध करो ,
इंसान का वक्त कितना भी बुरा क्यों ना हो उसको हार नहीं माननी चाहिए।जीवन भर सघर्ष करना है तो संघर्ष से क्या डरना ।
जो बुरे वक्त के संघर्ष जारी रखता है उसको एक दिन सुख जरुर मिलता है।
अगर आपकी नौकरी नहीं लगे, व्यापार नही चले, या आपका काम नही चले तो निराश मत होना कभी भी, क्यू निराशा होने से ईश्वर भी साथ नही देता है।ईश्वर/अल्लाह/यीशु उसी का साथ देता है जो हिम्मत वाला ओर साहसी होता है ।
मेहनत करते करो दिन रात झोंक दो एक दिन सफलता जरुर मिलेगी।
अगर एक रास्ते पर सफलता नही मिलती है तो वक्त के अनुसार रास्ता बदल लो ,पर रास्ता बदलो मंजिल मत बदलना ।
मंजिल एक ही होनी चाहिए वो है सफलता,
चाहे रास्ता कोई भी हो जाना सफलता के घर ही है।
परंतु याद रहे रास्ता हमेशा अच्छा होना नही चाहिए
गलत रास्ते पर चलकर मिली सफलता ज्यादा दिन नहीं रहती।
तो कुलमिलाकर इंसान की परिस्थितियां कैसी भी हो पर इन्सान को अच्छे विचारों और अच्छे कर्म के ही रास्ते पर चलना चाहिए।
क्यू की बेईमानी और अधर्म से बनाया हुआ महल जल्दी ही गिरता है।
ज़िंदगी में कभी निराश मत होना मेरे दोस्त
क्यू की समय का इम्तिहान बड़ा कठोर होता है पर उसकी सफलता का नज़रा बहुत ही सुन्दर होता है।
supercopraksa.blogspot.com
⤵️जीवन के 21 मूल मंत्र ⤵️
👉 जीवन में जब भी मौका मिले जरूरतमंद लोगो की मदद करो । उनका आशीर्वाद जीवन भर साथ रहता है।
👉 माता पिता को कभी दुखी मत करना।
👉 घर में और परायी स्त्री की इज्जत करना ।
👉 कभी भी असहाय , गरीब और दुःखी इंसान पर हंसना मत। क्यू की वक्त कभी भी हमें भी असहाय बना सकता है।
👉 अच्छे कर्म करोगे तो उसका फल भी अच्छा प्राप्त होगा।
👉 अपने कार्य के प्रति हमेशा समर्पित रहो।
👉 अपने कर्तव्य को हमेशा याद रखो।
👉 धर्म और न्याय के रास्ते पर चलना।
👉 समय के साथ बदलो ,समय से पहले या बाद में नही।
👉 कठिन राह चुनो,जीवन सरल हो जायेगा।
👉किसी की कमजोरी और मजबूरी का फायदा मत उठाओ।
👉 किसी को व्यर्थ मत समझना क्यू की कोनसा इंसान कब और कहा काम आ जाए कोई पता नहीं।
👉 हर इंसान के प्रति अच्छी सोच रखो।
👉जीवन में पैसे और पावर का कभी घमंड मत करना , ये दोनो कभी भी जा सकते है।
👉 पिता की कमाई पर कभी भी मत घमंड मत करना, खुद की कमाई पर भरोसा करना।
👉 हर इंसान को आदर दो चाहे छोटा हो या बड़ा , आदर से हर इंसान झुक जाता जाता है।
👉जीवन में कभी गुस्सा मत करना ,5 मिनट का गुस्सा जीवन को बर्बाद कर देता है।
👉कभी भी अपने परिवार की इज्जत बाजार में मत उछालना,क्यू की इज्जत बनाने में वर्षो बीत जाते है और इज्जत उड़ाने में कुछ ही पल ।
👉 मां तो मां होती है, मां को कभी दुखी मत करना
👉 अपनी संतानों में कभी भेदभाव मत करना ।
👉 बेटा और बेटी को समान अधिकार और समान प्यार देना ।
""_________________________________________""
सभी को मेरा प्रणाम /नमस्कार
""____________________________""
supercopraksa.blogspot.com
Blogger-:
Super Cøp Ràksá ( RAKESH BISHNOI )
जोधपुर राजस्थान
supercopraksa.blogspot.com
Comments
Post a Comment